अंतरिक्ष में जाने वाली पहली महिला की जानकारी
अंतरिक्ष में जाना कई लोगों का सपना होता है लेकिन कुछ ही लोग इस सपने को हकीकत में बदल पाते हैं। एक अंतरिक्ष यात्री बनने के लिए अपार मेहनत, समर्पण और प्रेरणा की आवश्यकता होती है। 16 जून, 1963 को अंतरिक्ष में जाने वाली पहली महिला वैलेनटीना टेरेशकोवा ने इतिहास रच दिया। वह न केवल अंतरिक्ष में जाने वाली पहली महिला बनीं, बल्कि उस तिथि तक संयुक्त सभी अमेरिकी अंतरिक्ष यात्रियों की तुलना में सबसे लंबे समय तक अंतरिक्ष में रहने का रिकॉर्ड भी बनाया। वह 72 घंटो तक अंतरिक्ष में रहीं और वापस लौटने से पहले 48 बार सफलतापूर्वक पृथ्वी की परिक्रमा की। वह कई महिलाओं के लिए प्रेरणा…