भारत-चीन विवाद – चीन को आर्थिक मोर्चे पर घेरने की तैयारी
चीन द्वारा भारतीय क्षेत्रों में घुसपैठ की कोशिशें लगातार होती रही है, चाहे वह सिक्किम से लगी सीमा हो, अरुणाचल की सीमा हो या फिर लद्दाख की सीमा। प्रत्येक घुसपैठ की कोशिशों का भारतीय जवानों ने हमेशा मुंहतोड़ जवाब दिया है, इसी क्रम में लद्दाख सीमा के पास गलवान घाटी में 15 जून की रात भारतीय सैनिकों की चीनी सैनिकों से झड़प हो गई, जिसमें 20 भारतीय सैनिक शहीद हो गए, भारतीय सैनिकों ने भी अद्भुत वीरता का परिचय देते हुए 40 से भी अधिक चीनी सैनिकों को मौत के घाट उतार दिया था। लेकिन इस अप्रत्याशित घटना ने तमाम भारतीयों के मन में चीन के प्रति असीम क्रोध भर…
जानिए भारत में टिक टॉक क्यों बंद हो गया
हाल ही में भारत और चीन के बीच तनाव के बाद, भारतीय सरकार ने 59 चीनी ऐप्स पर बैन लगा दिया है। ये सभी ऐप्स पूरी तरह से चीन में बने थे। जहाँ कुछ ऐप बहुत लोकप्रिय नहीं थे, वहीं कुछ ऐप ऐसे भी हैं जो इंडियन युथ के बीच बहुत लोकप्रिय थे। एप्स जैसे टिक टॉक, शेयरिट आदि के बैन होने से टिक टॉक फैंस के बीच हड़कंप मच गया है। और, एक सवाल जो भारत में कई टिक टॉक उपयोगकर्ताओं द्वारा पूछा जा रहा है, वह यह है की “भारत में टिक टॉक क्यों बंद हो गया“। इस लेख में, हम आपको भारत में टिक टॉक बैन होने…
जानिए अपने राज्य के पहले मुख्यमंत्री कौन थे
भारतीय राज्य के मुख्यमंत्री अपने राज्य के अंतर्गत विभिन्न कार्यों के लिए जिम्मेदार हैं और उनके पास राज्य के भीतर विभिन्न कार्यों का नियंत्रण होता है। एक राज्य का मुख्यमंत्री राज्य के आम जनता द्वारा चुने गए विधायकों का नेता भी होता है। इस लेख में हम ये जानेंगे की भारत में अपने राज्य के पहले मुख्यमंत्री कौन थे, और साथ ही ये भी जानेंगे की एक मुख्यमंत्री के पास कौन कौन सी शक्तियां होती हैं। भारत में हर राज्य के पहले मुख्यमंत्री की सूची राज्य पहले मुख्यमंत्री आंध्र प्रदेश (संयुक्त) नीलम संजीव रेड्डी (1956 – 1960) आंध्र प्रदेश (अलग) एन चंद्रबाबू नायडू (2014 – वर्तमान) अरुणाचल प्रदेश प्रेम खंडू…
भारत-चीन सीमा विवाद विस्तार से
भारत और चीन का रिश्ता दो हजार साल से भी ज्यादा पुराना है, मशहूर सिल्क रूट भारत और चीन के बीच आर्थिक और सांस्कृतिक संबंधों का जरिया था। बौद्ध धर्म भारत से ही चीन गया था, बौद्ध धर्म के शांति, करुणा और अहिंसा के सिद्धांत का चीन के लोगों के जीवन पर गहरा प्रभाव था, इस मार्ग का उपयोग चीन में बौद्ध धर्म के प्रचार प्रसार के लिए भी किया गया, भारत और चीन के आपसी रिश्तों में काफी नजदीकियां आ गई थी। द्वितीय विश्वयुद्ध के समय, जापान-चीन युद्ध के दौरान भारत ने चीन का ही समर्थन किया था। इतना ही नहीं, जब युद्ध के दौरान काफ़ी संख्या में चीनी…
PUBG Mobile न्यू मैप “LIVIK” की पूरी जानकारी
PUBG मोबाइल पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले मोबाइल गेम में से एक है। इसका कारण यह है कि, यह मोबाइल गेमर्स को एक अद्वितीय और मजेदार अनुभव प्रदान करता है। और, इसकी लोकप्रियता का दूसरा प्रमुख कारण लगातार अपडेट है जो खेल को समय के साथ और भी बेहतर बनाता है और खिलाड़ियों के लिए रोमांचक नए नक्शे और मोड जोड़ता है। इससे सभी PUBG मोबाइल खिलाड़ियों का मनोरंजन जारी रहता है जिससे गेम कभी पुराना नहीं होता। हाल ही में, एक नए PUBG मोबाइल मैप “LIVIK” की रिलीज़ के बारे में एक आधिकारिक घोषणा हुई है। यह नया PUBG मोबाइल मैप सभी खिलाड़ियों के लिए…
साइबर अटैक क्या है, इसके प्रकार और इससे कैसे बचे
साइबर अटैक एक ऑनलाइन हमला है जो अपराधियों, हैकरों या किसी भी व्यक्ति द्वारा किया जा सकता है, इसके अंतर्गत व्यक्तिगत या वित्तीय जानकारी को नुकसान पहुंचाना, चोरी करना या उन उपकरणों तक पहुँच प्राप्त करना जिनमें कंप्यूटर, लैपटॉप, मोबाइल, नेटवर्क या कोई भी ऐसा उपकरण शामिल हो जो इंटरनेट से जुड़ा हुआ है। किसी भी व्यक्ति, कंपनी, या दो देशों के बीच किसी भी वजह से तनाव के समय पूरे देश पर साइबर अटैक किया जा सकता है। साइबर अटैकर या साइबर अपराधी पीड़ित से लाखों मील दूर बैठे हुए भी साइबर अटैक को अंजाम दे सकते हैं। इस लेख में, हम जानेंगे कि साइबर अटैक क्या है, साइबर…