फ्री फायर न्यू करैक्टर वोल्फराह [Wolfrahh] के बारे में पूरी जानकारी
इस लेख को पढ़ने के बाद सभी गेरेना फ्री फायर खिलाड़ी और प्रशंसक बहुत खुश होने वाले हैं। Wolfrahh नाम का एक नया करैक्टर गरेना फ्री फायर गेम में शामिल किया गया है और खिलाड़ी अब से इस नए चरित्र को चुन कर गेम खेल सकते हैं। इस लेख में हम फ्री फायर न्यू करैक्टर Wolfrahh के बारे में बात करेंगे, उसकी क्या क्षमताएं हैं और आप Wolfrahh को कैसे प्राप्त कर सकते हैं।
Wolfrahh कौन है?
किसी और चीज़ के बारे में बात करने से पहले आइए जानते हैं कि न्यू करैक्टर, Wolfrahh कौन है। फ्री फायर के अनुसार, Wolfrahh 19 साल का एक किशोर लड़का है जो स्वीडन में रहता है। वह जुनूनी तौर पर एक वीडियो गेम स्ट्रीमर है और साथ ही एक ईस्पोर्ट्स खिलाड़ी है जो बड़े ऑनलाइन टूर्नामेंट खेलता है। वह काफी लोकप्रिय है, और इसी प्रकार उसकी इन-गेम क्षमता लाइमलाइट कहलाती है।
Wolfrahh की क्षमताएं
गेम के अनुसार, यह नया करैक्टर एक अध्भुत क्षमता का उपयोग करना जानता है जिसे लाइमलाइट के रूप में जाना जाता है। इस क्षमता के साथ, आपके खिलाड़ी को हेडशॉट से नुकसान कम होगा और विरोधियों के पैरों पर मारने से उन्हें ज्यादा नुक्सान होगा। जिसका मतलब है, कोई भी दुश्मन जो आपको हेडशॉट मारेगा, कम नुकसान करेगा और जब आप अपने विरोधियों के पैरों पर गोली मारेंगे तो यह सामान्य से अधिक नुकसान करेगा।
यह क्षमता समय के साथ बढ़ती रहती है और हर बार जब आप किसी प्रतिद्वंद्वी को उनके पैरों पर मारते हैं तो यह क्षमता बढ़ जाती है और एक निश्चित प्रतिशत तक बढ़ती रहती है। उदाहरण के लिए, जब कोई आपको एक हेडशॉट देता है, उस हेडशॉट से होने वाली क्षति प्रत्येक हिट के साथ 3% कम हो जाएगी और अधिकतम 25% तक कम होगी। और, जब भी आप विरोधियों के पैरों पर गोली मारेंगे तो नुकसान प्रत्येक हिट के साथ 3% बढ़ से बढ़ेगा और अधिकतम 15% तक बढ़ जाएगा।
अपने आप में यह क्षमता काफी अद्भुत है और फ्री फायर में आपको अपने दुश्मनों के हेडशॉट्स से बचाने के साथ ही आपको अपने दुश्मन के पैरों पर मार कर उनको ज्यादा नुक्सान पहुंचाने में मदद करता है।
फ्री फायर न्यू करैक्टर कैसे मिलेगा
सभी खिलाड़ियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी यह है कि न्यू फ्री फायर कैरेक्टर Wolfarahh को कोई भी खिलाड़ी मुफ्त में बिना पैसे खर्च किए हासिल कर सकता है। जो कोई भी नया करैक्टर प्राप्त करना चाहता है, उसे रोजाना एक मुफ्त लकी स्पिन करने की आवश्यकता है और उसके पास खेल का OB22 पैच होना चाहिए। इस तरह कोई भी नए करैक्टर को आसानी से प्राप्त कर सकता है।
निष्कर्ष
न्यू फ्री फायर करैक्टर के अलावा, नए अपडेट में अन्य बदलाव भी हैं। फाल्को नामक एक नया पेट पेश किया गया है। केली “द स्विफ्ट” के लिए विशेष फेसिअल एक्सप्रेशन को जोड़ा गया है और, अब सभी क्लोज कॉम्बैट मोड्स के लिए 30 सेकंड का वार्म अप पीरियड होगा। सभी नए अतिरिक्त और सुविधाओं की सूची यहां देखी जा सकती है। नए अपडेट में एंटी-हैक सिस्टम, क्लैश स्क्वाड, गेमप्ले में सुधार और बहुत कुछ शामिल हैं।