जानिए भारत में टिक टॉक क्यों बंद हो गया
हाल ही में भारत और चीन के बीच तनाव के बाद, भारतीय सरकार ने 59 चीनी ऐप्स पर बैन लगा दिया है। ये सभी ऐप्स पूरी तरह से चीन में बने थे। जहाँ कुछ ऐप बहुत लोकप्रिय नहीं थे, वहीं कुछ ऐप ऐसे भी हैं जो इंडियन युथ के बीच बहुत लोकप्रिय थे। एप्स जैसे टिक टॉक, शेयरिट आदि के बैन होने से टिक टॉक फैंस के बीच हड़कंप मच गया है। और, एक सवाल जो भारत में कई टिक टॉक उपयोगकर्ताओं द्वारा पूछा जा रहा है, वह यह है की “भारत में टिक टॉक क्यों बंद हो गया“। इस लेख में, हम आपको भारत में टिक टॉक बैन होने…
भारत-चीन सीमा विवाद विस्तार से
भारत और चीन का रिश्ता दो हजार साल से भी ज्यादा पुराना है, मशहूर सिल्क रूट भारत और चीन के बीच आर्थिक और सांस्कृतिक संबंधों का जरिया था। बौद्ध धर्म भारत से ही चीन गया था, बौद्ध धर्म के शांति, करुणा और अहिंसा के सिद्धांत का चीन के लोगों के जीवन पर गहरा प्रभाव था, इस मार्ग का उपयोग चीन में बौद्ध धर्म के प्रचार प्रसार के लिए भी किया गया, भारत और चीन के आपसी रिश्तों में काफी नजदीकियां आ गई थी। द्वितीय विश्वयुद्ध के समय, जापान-चीन युद्ध के दौरान भारत ने चीन का ही समर्थन किया था। इतना ही नहीं, जब युद्ध के दौरान काफ़ी संख्या में चीनी…
PUBG Mobile न्यू मैप “LIVIK” की पूरी जानकारी
PUBG मोबाइल पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले मोबाइल गेम में से एक है। इसका कारण यह है कि, यह मोबाइल गेमर्स को एक अद्वितीय और मजेदार अनुभव प्रदान करता है। और, इसकी लोकप्रियता का दूसरा प्रमुख कारण लगातार अपडेट है जो खेल को समय के साथ और भी बेहतर बनाता है और खिलाड़ियों के लिए रोमांचक नए नक्शे और मोड जोड़ता है। इससे सभी PUBG मोबाइल खिलाड़ियों का मनोरंजन जारी रहता है जिससे गेम कभी पुराना नहीं होता। हाल ही में, एक नए PUBG मोबाइल मैप “LIVIK” की रिलीज़ के बारे में एक आधिकारिक घोषणा हुई है। यह नया PUBG मोबाइल मैप सभी खिलाड़ियों के लिए…
आत्महत्या आखिर क्यों? डिप्रेशन होने पर क्या करें
हाल ही में सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या ने दुनिया को झकझोर कर रख दिया है, और बॉलीवुड इंडस्ट्री को बहुत बड़ा झटका दिया है। खबर के मुताबिक, सुशांत सिंह राजपूत ने मुंबई में अपने फ्लैट में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। हालांकि सच्चाई क्या है, यह पता लगाने के लिए आगे की जांच की जा रही है। सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या का कारण अभी भी अज्ञात है और कई लोगों का मानना है कि डिप्रेशन इस घटना की एक वजह हो सकती है। आत्महत्या की घटनाऐं हमें आए दिन अक्सर सुनने को मिलती रहती हैं, कहीं कोई विद्यार्थी पढ़ाई के तनाव, परीक्षा पास नहीं करने या फिर परीक्षा…
टिड्डी दल का आक्रमण एवं टिड्डी दल का फोटो
टिड्डी (Locust) कीट परिवार से आता है। इसे फसल डिड्डी (Harvest Locust) या लधुश्रृंगीय टिड्डा (Short Horned Grasshopper) भी कहते हैं। संपूर्ण संसार में इसकी छह प्रजातियाँ पाई जाती हैं। यह प्रवासी कीट है और इसकी उड़ान क्षमता दो हजार मील तक पाई गई है। टिड्डियां आम तौर पर एकचारी होते हैं, जो परिस्थितियों के अनुसार अपनी आदत या स्वभाव बदल लेते हैं और जब इनकी संख्या काफी बढ़ जाती है तो इन्हें भोजन की कमी होने लगती है, भोजन की तलाश में ये काफी लंबी लंबी दूरी तय करते हैं। लंबी दूरी तक उड़ान भरने के लिए ये समूह बनाते हैं, इनका समूह फसलों पर धावा बोल देता है…
भारत कोरोना वायरस संकट में अवसर की तलाश
कोरोना वायरस (कोविड-19) के कारण पूरी दुनिया में हाहाकार मचा है, तमाम कोशिशों के बावजूद इसपर नियंत्रण नहीं पाया जा सका है। कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या रोज नई ऊंचाईयों को छू रही है और साथ ही मरने वालों का आंकड़ा भी। अभी तक कोरोना वायरस का कोई सटीक इलाज उपलब्ध नहीं है और ना ही कोई टीका विकसित हो पाया है जिससे इसपर काबू पाया जा सके। तमाम सक्षम देश कोरोना वायरस को हराने के लिए, इसकी दवाई और टीका विकसित करने में दिन रात एक करके लगे हैं, ताकि कोरोना वायरस का संक्रमण तथा इससे होने वाली मौतों को तत्काल रोका जा सके, लेकिन अभी तक…