40 ऐप्स जो आपके लॉकडाउन को बनाएंगे रोचक और मज़ेदार
सब कुछ योजना के अनुसार हुआ और कोरोना वायरस के फैलने की रफ्तार कम होनी शुरू हो गई तो वर्तमान लॉकडाउन 4 मई को खुल जाएगा। कई लोग घर पर अपने खाली समय का आनंद ले रहे हैं, जबकि कई लोगों के लिए विस्तारित लॉकडाउन अनंत काल की तरह लग रहा है। आप अपने परिवार के साथ समय बिता सकते हैं, अपने भाइयों, बहनों, बच्चों, नाती-पोतों के साथ खेल सकते हैं या टीवी देख सकते हैं, जो हम सभी लॉकडाउन शुरू होने के बाद से कर रहे हैं।
अब यह सब उबाऊ लगने लगा है और घर पर अधिक समय गुज़ारना पहले से ज्यादा मुश्किल हो गया है। लेकिन, चिंता न करें, हम आपकी मनोस्थिति समझ सकते हैं और इस बोरियत को दूर करने के लिए हम आपके लिए लेकर आए हैं, 40 विभिन्न प्रकार के रोचक और ज्ञानवर्धक ऐप्स और गेम्स की सूची, जिनका उपयोग आप लॉकडाउन के दौरान अपने आनंद के स्तर को चरम सीमा पर ले जाने के लिए कर सकते हैं। निचे दिए गए ऐप्स और गेम्स एंड्रॉइड (Android) और आईफोन (iPhone) दोनों के लिए उपलब्ध हैं, जिनके लिंक नीचे दिए गए हैं।
› सूची
- आपको फिट और स्वस्थ रखने के लिए ऐप्स।
- उत्पादक बनने और दूसरों से जुड़े रहने में मदद करने वाले ऐप्स।
- ऐप्स जो आपको लॉकडाउन के दौरान मनोरंजित और तनावमुक्त रखेंगे।
- लॉकडाउन के दौरान स्वादिष्ट भोजन पकाने में आपकी सहायता करने के लिए ऐप्स।
- लॉकडाउन के दौरान कुछ नया सीखने में आपकी सहायता करने के लिए ऐप्स।
- अपने मित्रों और परिवार के साथ संपर्क बनाए रखने के लिए ऐप्स।
- लॉकडाउन के दौरान अपने दोस्तों के साथ ऑनलाइन खेलने के लिए गेम्स।
- अच्छी नींद लेने और ध्यान लगाने में मदद करने के लिए ऐप्स।
- कोरोना वायरस से बचाव के लिए ऐप।
- कोरोनावायरस से संबंधित जानकारी।
› लॉकडाउन के दौरान आपको फिट और स्वस्थ रखने के लिए ऐप्स:
1. योग डाउन डॉग
अगर आप अपने घर पर हर रोज नए योगा आसन सीखना या अभ्यास करना चाहते हैं तो यह आपके लिए एक बेहतरीन एप है। इसके अलावा, शुरुआती लोगों के लिए यह ऐप योग श्रृंखला के 3 दिन का परिचय प्रदान करता है। आपको एक आभासी योग शिक्षक भी मिलता है, जिसकी आवाज़ को आप अपनी पसंद के अनुसार चुन सकते हैं। एक और बात, अगर आप इस ऐप में रुचि रखते हैं तो इसे तुरंत डाउनलोड कर लें क्योंकि यह 1 मई के बाद मुफ्त नहीं होगा।
2. फ़्रीलेटिक्स
योग के अलावा, जो लोग घर पर रह के अपना वजन नियंत्रित करना चाहते हैं, वे इस ऐप को इंस्टॉल कर सकते हैं। फ़्रीलेटिक्स एक फिटनेस ऐप है जो आपको अपने फोन में एक व्यक्तिगत ट्रेनर प्रदान करता है। इससे आप कभी भी, कहीं भी वर्कआउट कर सकते हैं और घर पर अपना वजन बढ़ा या घटा सकते हैं। यह विशेष रूप से लॉकडाउन के दौरान घर पर किसी भी उपकरण के बिना आपको प्रभावी ढंग से कसरत करने में मदद करेगा।
3. होम वर्कआउट
अगर आप बिना किसी उपकरण या जिम के बॉडी बनाना चाहते हैं तो आपके लिए ये एकदम सही ऐप है। जैसा कि नाम से पता चलता है, यह ऐप आपको विभिन्न प्रकार के उपकरण-मुक्त एक्सरसाइज प्रदान करने पर ध्यान केंद्रित करता है जो घर पर कम समय में मांसपेशियों के निर्माण में प्रभावी हैं। आप विभिन्न प्रकार के वर्कआउट में से चुन सकते हैं और अपनी मांसपेशियों का निर्माण कर सकते हैं।
4. सेवन 7
एक और काफी अनोखा और आसान फिटनेस और वर्कआउट ऐप उन सभी लोगों के लिए है जो काफी व्यस्त रहते हैं। इस ऐप से आपको फिट होने के लिए हर दिन केवल सात मिनट की आवश्यकता है। यह वैज्ञानिक अध्ययनों के आधार पर वर्कआउट करवाने का दावा करता है जो बहुत प्रभावी हैं, यदि आप हर रोज 10 मिनट से कम समय निवेश करके फिट होना चाहते हैं।
5. क्योर.फिट
यह एक आल-इन-वन फिटनेस ऐप है जो आपको स्वस्थ और फिट बनाने के लिए ऑनलाइन वर्कआउट, योग, ध्यान, स्वस्थ भोजन की रेसिपी, मानसिक फिटनेस, चिकित्सा और जीवन शैली की देखभाल और अन्य अच्छी चीजें प्रदान करता है।
› लॉकडाउन के दौरान उत्पादक बनने और दूसरों से जुड़े रहने में मदद करने वाले ऐप्स:
6. फारेस्ट
यह एक करोड़ से अधिक डाउनलोड के साथ प्ले स्टोर पर सबसे अधिक सम्मानित ऐप्स में से एक है। यदि आप अपने फोन के बहुत अधिक आदी हैं जिसके कारण आप अन्य महत्वपूर्ण कार्यों पर ध्यान केंद्रित नहीं कर पाते तो यह ऐप आपके लिए है। यह आपको अपने जीवन में अन्य महत्वपूर्ण चीज़ों पर ध्यान केंद्रित करने में मदद करेगा और आप में जिम्मेदारी की भावना विकसित करेगा और साथ ही आपको प्रेरित भी करेगा।
7. हैबिटहब
आदत वह चीज़ है जो इंसान को अच्छा या बुरा बनाती है। इस एप्लिकेशन के साथ आप नई और अच्छी आदतें विकसित कर सकते हैं जो आपको एक बेहतर इंसान बनने में मदद करेंगी। यह ऐप सीनफील्ड के प्रोडक्टिविटी सीक्रेट पर आधारित है। सभी महान विशेषताओं के अलावा, आप इसमें हर सुबह उठने पर एक प्रेरक उद्धरण प्राप्त करेंगे।
8. गूगल मीट
यदि आप अपने सबसे अच्छे दोस्तों को याद कर रहे हैं और लॉकडाउन के कारण उनसे मिलने में सक्षम नहीं हैं, तो दुखी न हों। गूगल का ये ऐप आपको अपने दोस्तों के समूह से एक साथ जुड़ने में मदद करेगा। इस एप्लिकेशन के साथ आप एक ही समय में 250 लोगों को वीडियोकॉल कर सकते हैं, भले ही वे जिस स्थान पर रहते हों। इसके अलावा, गूगल द्वारा बनाया गया यह ऐप प्ले स्टोर पर मौजूद अन्य समान ऐप्स से अधिक सुरक्षित है।
9. स्लैक
यदि आप एक छात्र, शिक्षक या कोई भी व्यक्ति हैं जो किसी भी प्रकार के व्यवसाय का प्रबंधन करता है, जिन्हें दूसरों से जुड़े विभिन्न दस्तावेजों के बेहतर प्रबंधन की आवश्यकता होती है, तो यह आपके लिए एकदम सही ऐप है। यह ऐप आपको आपकी टीम, छात्रों या आपके व्यवसाय से संबंधित किसी भी दस्तावेज़ को प्रबंधित करने, साझा करने और संपादित करने की सुविधा देता है। और, आपको समूह के साथ बेहतर तरीके से संवाद करने में भी मदद करता है।
10. ट्रेलो
यह एक और समान ऐप है जो आपके काम को प्रबंधित करने और व्यवस्थित करने के लिए एक आभासी उपकरण प्रदान करता है। इस ऐप से आप घर बैठे या कहीं भी ग्रुप में काम कर सकते हैं। उन लोगों के लिए लॉकडाउन के दौरान बहुत उपयोगी है जो आपके काम से संबंधित टीम के अन्य सदस्यों या कर्मचारियों को दिए गए कार्य की प्रगति पर नज़र रखना चाहते हैं।
› ऐप्स जो आपको लॉकडाउन के दौरान मनोरंजित और तनावमुक्त रखेंगे:
11. एब्लो
अगर आप दुनिया भर के अलग-अलग देशों में बिना उनकी भाषा जाने भी नए दोस्त बनाना चाहते हैं, तो यह ऐप आपके लिए ही बना है। इस ऐप से आप दुनिया भर में नए दोस्त बना सकते हैं, उनके साथ चैट कर सकते हैं और उनके साथ वीडियो कॉल भी कर सकते हैं। आपको भाषा के बारे में चिंता करने की आवश्यकता नहीं है क्योंकि यह ऐप आपके संदेशों को आपके मित्रों की भाषा में और आपके मित्रों के संदेशों को आपकी भाषा में अनुवादित करता है, जैसे की जर्मन को हिंदी और हिंदी को जर्मन में।
12. गूगल आर्ट्स एंड कल्चर
क्या आप दुनिया भर की जगहों पर जाना चाहते हैं लेकिन कभी मौका नहीं मिला। चिंता न करें, गूगल द्वारा बनाया गया यह ऐप लॉकडाउन के दौरान भी आपको घर बैठे ही दुनिया की सैर कराएगा। इस एप्लिकेशन के साथ आप 80 विभिन्न देशों के विभिन्न सांस्कृतिक संस्थानों की यात्रा कर सकते हैं और उन्हें देख सकते हैं, आप अनुभव करेंगे जैसे आप वास्तव में वहीं हैं।
13. हॉटस्टार
आपमें से कई लोग इस लोकप्रिय ऐप के बारे में जानते होंगे। यदि नहीं, तो आपको अपने फोन पर ऐप इंस्टॉल करना चाहिए यदि आप टीवी शो, फिल्में, कार्टून, खेल, समाचार या कुछ भी जिसे आप टीवी पर देखते हैं, अपने स्मार्टफोन पर देख सकते हैं।
14. रीकलर
अगर आप बड़े हो गए हैं लेकिन आप अभी भी रंग भरना पसंद करते हैं तो आपको इस ऐप को आज़माना चाहिए। 4000 से अधिक अनूठे रंग पृष्ठों के साथ जिनमें पेशेवर कलाकारों द्वारा विभिन्न डिजाइनों को बनाया गया है। यह ऐप निश्चित रूप से आपको व्यस्त रखेगा, आपके तनाव को कम करेगा और लॉकडाउन के दौरान आपको रचनात्मक बनाएगा।
15. स्टोरीटेल
क्या आप कभी कभी उन अच्छे पुराने दिनों को याद करते हैं जब आप एक बच्चे थे और आपकी माँ आपको रात में कहानियाँ सुनाया करती थीं। आप इस एप्लिकेशन का उपयोग करके उन दिनों को दुबारा जी सकते हैं। इस एप्लिकेशन के साथ आप अपनी भाषा में हजारों कहानियां सुन सकते हैं। कहानियां हिंदी, मराठी, बंगाली, मलयालम, तमिल और अंग्रेजी भाषा में उपलब्ध हैं।
› लॉकडाउन के दौरान स्वादिष्ट भोजन पकाने में आपकी सहायता करने के लिए ऐप्स:
16. रेसिपी बुक
यह एक रेसिपी बुक है जो आपको लॉकडाउन के दौरान अपने घर पर हर प्रकार के स्वादिष्ट भोजन को पकाने में मदद करेगी। यहां तक कि अगर आपने पहले कभी कुछ नहीं पकाया है, तो चिंता न करें, यह ऐप आपका कदम-कदम पर मार्गदर्शन करेगा और स्वादिष्ट व्यंजन पकाने में आपकी मदद करेगा जो निश्चित रूप से सभी को पसंद आएगा।
17. किचन स्टोरीज
यह ऐप कुकिंग प्रेमियों का फेसबुक है। यदि आप खाना बनाना और नए व्यंजन बनाना पसंद करते हैं या सिर्फ शुरू करना चाहते हैं तो यह ऐप आपके फ़ोन में होना चाहिए। इस ऐप में आप दुनिया भर के कई अलग-अलग उपयोगकर्ताओं द्वारा अपलोड किए गए वीडियो, रेसिपी, फोटो द्वारा नए नए व्यंजन पकाना सीख सकते हैं। आप इस ऐप पर अपना प्रोफ़ाइल भी बना सकते हैं और अन्य उपयोगकर्ताओं के लिए अपने स्वादिष्ट व्यंजनों के चित्र और खाना पकाने के वीडियो अपलोड कर सकते हैं।
18. टेस्टी
बज्जफीड (Buzzfeed) का यह ऐप विभिन्न अवसरों पर तरह तरह के स्वादिष्ट व्यंजन पकाने में आपकी सहायता करेगा। लॉकडाउन के दौरान आप नए और स्वादिष्ट व्यंजन बनाना सीख सकते हैं जिन्हें आप लॉकडाउन समाप्त होने के बाद अपने मित्रों और प्रियजनों को खिला कर आश्चर्यचकित कर सकते हैं।
19. यमली
यह कुकिंग ऐप आपको बेहतर तरीके से खाना बनाने में मदद करने के साथ ही आपको आहार से जुडी एलर्जी के बारे में भी बताता है।
› लॉकडाउन के दौरान कुछ नया सीखने में आपकी सहायता करने के लिए ऐप्स:
20. ब्लींकिष्ट
यह ऑडियो और लिखित दोनों में उपलब्ध बेस्टसेलिंग नॉन फिक्शन अंतर्दृष्टि (Insight) में से एक है। इस ऐप के जरिए आप हर दिन कुछ नया सीख सकते हैं और अपने ज्ञान के आधार को बढ़ा सकते हैं। आप इस पर इतिहास, नेतृत्व, मनोविज्ञान आदि से संबंधित अंतर्दृष्टि पढ़ और सुन सकते हैं।
21. कोर्सेरा
अगर आप इस लॉकडाउन के दौरान कुछ नया सीखना चाहते हैं तो आप इस ऐप को इंस्टॉल कर सकते हैं। यह ऐप आपको दुनिया भर के शीर्ष विश्वविद्यालयों के 2000 से अधिक पाठ्यक्रमों का उपयोग और चयन करने देता है। आप घर बैठे संगीत, प्रोग्रामिंग, विज्ञान, कला और शिल्प, रचनात्मक लेखन और बहुत कुछ सीख सकते हैं।
22. डुओलिंगो
क्या आपका भी मन अलग-अलग देशों में बोली जाने वाली अलग अलग भाषाओं को सिखने का करता है? अगर हाँ, तो आपको यह ऐप ज़रूर इंस्टॉल करना चाहिए। यह ऐप आपका शिक्षक होगा और आपको अंग्रेजी, चीनी, जापानी, कोरियाई, रूसी, फ्रेंच, इतालवी, जर्मन और कई अन्य अंतर्राष्ट्रीय भाषाओं को बोलने, लिखने और पढ़ने में मदद करेगा।
23. स्किलशेयर
जैसा कि नाम से पता चलता है, इस ऐप से आप दुनिया भर के लोगों के साथ अपने कौशल को साझा कर सकते हैं और लॉकडाउन के दौरान घर बैठे ही उनका कौशल सीख सकते हैं। यह ऐप रचनात्मकता से भरा हुआ है और इसमें कई रचनात्मक उपयोगकर्ता हैं जो ड्राइंग, सुलेख, फ़ोटोग्राफ़ी, ग्राफिक डिज़ाइन, चित्रण और ऐसे कई और रचनात्मक चीज़ों के विशेषज्ञ हैं। आप उनसे निशुल्क सीख सकते हैं और अपनी रचनात्मकता का स्तर बढ़ा सकते हैं।
24. योसिशन
क्या आप संगीत में रुचि रखते हैं और किसी भी संगीत वाद्ययंत्र को सीख कर अपनी खुद की धुन बनाना चाहते हैं। इस एप्लिकेशन के साथ आप गिटार, पियानो, या यहां तक कि गायन का अभ्यास भी कर सकते हैं। यह आपका व्यक्तिगत संगीत ट्यूटर होगा जो आपको फीडबैक प्रदान करेगा, विभिन्न उपकरणों की सटीकता में सुधार करेगा, आपके स्वरों का मूल्यांकन करेगा और आपको स्टेप बाय स्टेप गाइड प्रदान करेगा।
› अपने मित्रों और परिवार के साथ संपर्क बनाए रखने के लिए ऐप्स:
25. गूगल डुओ
अगर आप अपने दोस्तों, परिवार और अन्य महत्वपूर्ण लोगों को उच्च क्वालिटी विडियो में देखना चाहते हैं तो आपको गूगल डुओ अवश्य आज़माना चाहिए। अन्य वीडियो कॉलिंग ऐप के विपरीत, गूगल डुओ सर्वश्रेष्ठ गुणवत्ता वाले वीडियो कॉल प्रदान करने का दावा करता है। इसमें आप एक समय में 8 लोगों के साथ समूह कॉलिंग और वॉयस कॉलिंग कर सकते हैं।
26. हाइक
लगभग हर कोई व्हाट्सएप का उपयोग दूसरों को संदेश भेजने के लिए करता है। लेकिन, जो हाइक प्रदान करता है, वो चीज़ व्हाट्सएप प्रदान नहीं करता। आपके द्वारा हाइक इनस्टॉल करने के बाद आप किसी से बात करते समय एक नया अनुभव करेंगे। यदि आप अपने दोस्तों, परिवार या किसी प्रियजन को सूचित करना चाहते हैं तो आप एक शब्द कहे बिना, इमेज भेज कर उनको सूचित कर सकते हैं। प्रत्येक स्थानीय भाषा में लगभग हर अभिव्यक्ति के लिए सैकड़ों अनुकूलित स्टिकर, थीम और उच्च स्तरिय गोपनीय विशेषताओं के साथ आपको एक बहुत अच्छा अनुभव प्रदान करता है।
27. हाउसपार्टी
यह ऐप वीडियो कॉलिंग को अगले स्तर पर ले जाता है। इस एप्लिकेशन के साथ आप अपने किसी भी दोस्त को बिना उनकी अनुमति के वीडियो कॉल के माध्यम से उनकी स्क्रीन पर दिखाई दे सकते हैं। इसके अलावा आपका कोई भी मित्र, किसी अन्य मित्र के साथ आपकी वीडियो कॉल में शामिल हो सकता है।
28. स्नैपचैट
यह 1 एक अरब से अधिक डाउनलोड के साथ इस सूची में सबसे लोकप्रिय ऐप में से एक है। जैसा कि नाम से ही पता चलता है, आप अपने दोस्तों के साथ स्नैप और चैट कर सकते हैं। यह एक कैमरे के रूप में भी काम आ सकता है जिसमें आपके चेहरे पर मजेदार और सुंदर फिल्टर लगे होते हैं, जो आप अपने दोस्तों को भी भेज सकते हैं। आप स्नैपचैट पर कॉल कर सकते हैं, समूह चैट कर सकते हैं, वीडियो कॉल कर सकते हैं, त्वरित चित्र भेज सकते हैं, नए दोस्त खोज सकते हैं और बहुत कुछ कर सकते हैं।
29. वाल्की टॉकी
अगर आपने अपने बचपन के दिनों में कभी खिलौना वॉकी टॉकी से खेला है तो आप निश्चित रूप से इस ऐप को पसंद करने वाले हैं। यह एक साधारण वॉकी टॉकी है, लेकिन बिना किसी दूरी सीमा के। आप या तो एक ही चैनल पर अपने दोस्तों से जुड़ सकते हैं या किसी अजनबी से मिलने के लिए किसी भी इच्छित चैनल पर जा कर उनसे बात कर सकते हैं।
› लॉकडाउन के दौरान अपने दोस्तों के साथ ऑनलाइन खेलने के लिए गेम्स:
30. कैरम पूल
लगभग सभी ने अपने जीवनकाल में एक बार कैरम ज़रूर खेला है। अपने दोस्तों और परिवार के साथ खेलने के लिए यह एक शानदार खेल है। हालांकि, लॉकडाउन चल रहा है इसलिए हम वास्तविक जीवन में दोस्तों से नहीं मिल सकते हैं। हालाँकि, टाइम पास करने के लिए आप इस गेम को अपने दोस्तों के साथ ऑनलाइन खेल सकते हैं और अपने घर पर लॉकडाउन का आनंद ले सकते हैं।
31. स्टिक क्रिकेट
अगर आप क्रिकेट खेलना पसंद करते हैं तो आपको यह 1v1 क्रिकेट गेम पसंद आ सकता है। नियंत्रण बहुत सरल हैं और कोई भी इस खेल को आसानी से खेल सकता है। आप इस गेम को अपने दोस्त के साथ 1v1 मैच में भी खेल सकते हैं और देख सकते हैं कि कौन बेहतर क्रिकेट खिलाड़ी है।
32. सांप और सीढ़ी
सांप और सीढ़ी का पौराणिक बोर्ड गेम अब आपके फोन पर भी खेला जा सकता है। हर आयु वर्ग के लोग इस खेल का आनंद ले सकता है। इसके अलावा, क्या ही रोमांचक है कि लॉकडाउन के दौरान आप इस गेम को अपने दोस्तों के साथ घर बैठे ही खेल सकते हैं।
33. क्विजअप
यदि आप किसी खेल के ज़रिये कुछ नया सीख सकें तो इससे बेहतर और क्या हो सकता है। यह खेल बिल्कुल वैसा ही करता है। यह एक प्रश्नोत्तरी खेल है जिसे आप अपने दोस्तों, परिवार या दुनिया के किसी भी अंजान व्यक्ति के साथ खेल सकते हैं। ऐसे हजारों विषय हैं जिन्हें आप चुन सकते हैं और प्रश्नोत्तरी शुरू कर सकते हैं।
34. PUBG मोबाइल
मोबाइल प्लेटफॉर्म पर सबसे अच्छा बैटल रॉयल खेल जो चार दोस्तों के समूह, दो दोस्तों के समूह या अपने दम पर खेला जा सकता है। PUBG मोबाइल के बारे में लगभग सभी जानते हैं और इसे नियमित रूप से खेलते हैं। अगर आपने कभी यह गेम नहीं खेला है तो आप इसे एक बार जरूर ट्राई करें, लेकिन सावधान, कहीं आपको इसकी लत ही न लग जाये।
› अच्छी नींद लेने और ध्यान लगाने में मदद करने के लिए ऐप्स:
नीचे दिये गये ऐप्स आपको भरपूर नींद लेने में मदद करेंगे। अनिद्रा दूर करने के साथ साथ ये ऐप्स लॉकडाउन के दौरान ध्यान और आराम करने में भी आपकी मदद करेंगे।
35. कॉलम
36. डेलिओ
37. फैबुलस
38. वायसा
39. स्लीप एज़ एंड्राइड
40. आरोग्य सेतु – कोरोना वायरस से बचाव के लिए ऐप
अंत में, एक महत्वपूर्ण ऐप, जिसे आपको लॉकडाउन / कोरोना वायरस संकट के दौरान अपने फ़ोन में इनस्टॉल करना चाहिए। आरोग्य सेतु ऐप, जिसे भारत सरकार द्वारा विकसित किया गया है ताकि हम सभी घातक कोरोना वायरस से सुरक्षित रह सकें। यह विभिन्न COVID-19 क्षेत्रों को चिह्नित कर हमे उससे सचेत करता है। इस जीवन बचाने वाले ऐप को अपने फ़ोन में इनस्टॉल करें और खुद को पंजीकृत करना सुनिश्चित करें।


2 Comments
Nathanael Schoreplum
Nice information thanks
ऋषि
You’re Welcome 🙂